लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 15 नए मामलेमध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 15 नए मामले

By भाषा | Updated: July 16, 2021 23:55 IST

Open in App

भोपाल, 16 जुलाई मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,629 तक पहुंच गयी।

प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,510 है। प्रदेश में वर्तमान में केवल 253 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 52 जिलों में से नौ जिलों में ही कोरोना वायरस के नये मामले आये, जबकि 43 जिलों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के छह नए मामले भोपाल में आये, जबकि सागर में दो और बड़वानी, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रायसेन, राजगढ़ एवं उमरिया में एक-एक नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,91,629 संक्रमितों में से अब तक 7,80,884 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के 33 रोगी स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को केवल 2,421 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाये गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 2,50,27,931 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता