लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित 15 और लोगों की मौत, 1592 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 10, 2020 19:18 IST

Open in App

जयपुर, 10 दिसंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1592 नये मामले बृहस्पतिवार को आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,87,219 हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की कुल संख्या 2500 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 2500 हो गयी। राज्य में अब तक जयपुर में 468, जोधपुर में 262, अजमेर में 205, बीकानेर में 164, कोटा में 155, भरतपुर में 115, उदयपुर में 106 और पाली में 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 2339 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। इससे राज्य में अब तक कुल 2,65,689 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1592 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,87,219 हो गयी जिनमें से 19,030 रोगियों का उपचार चल रहा है। नये मामलों में जयपुर में 365, जोधपुर में 166, कोटा में 91, अजमेर में 82, अलवर में 81, पाली में 75 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos