बसंत पंचमी पर 15 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

By भाषा | Updated: February 16, 2021 18:38 IST2021-02-16T18:38:16+5:302021-02-16T18:38:16+5:30

1.5 million devotees take dip in Ganga on Basant Panchami | बसंत पंचमी पर 15 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

बसंत पंचमी पर 15 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

प्रयागराज, 16 फरवरी माघ मेले के चतुर्थ स्नान पर्व बसंत पंचमी पर मंगलवार को यहां 15 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। मेला प्रशासन सुबह से ही भीड़ को नियंत्रित करने में मुस्तैदी से लगा रहा।

मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि शाम छह बजे तक 15 लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया। बसंत पंचमी पर स्नान का विशेष महत्व होने के चलते भोर से ही श्रद्धालुओं का हुजूम गंगा तट पर उमड़ पड़ा।

उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी पर भारी भीड़ को देखते हुए आठ स्नान घाट बनाए गए थे। इसके अलावा, सभी घाटों पर पर्याप्त सर्कुलेटिंग एरिया की व्यवस्था की गई थी।

इस दौरान, विभिन्न शिविरों में भंडारे का आयोजन किया गया जहां स्नानार्थियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। शहर में भी अलग अलग जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 1.5 million devotees take dip in Ganga on Basant Panchami

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे