लाइव न्यूज़ :

अंतरराज्यीय कच्छा बनियान गिरोह के 15 सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 20, 2021 18:57 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 20 जून जिला पुलिस ने रविवार को अंतरराज्यीय कच्छा बनियान गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो कार तथा 20 लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि प्रज्ञप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कटरा से खैरपुर जाने वाले रास्ते पर बदमाशों को घेरा, बाद बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलायीं। मगर पुलिस ने सूझबूझ से कुल 15 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा, पकड़े गए कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि वे उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

आनंद ने बताया कि कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों के पास से तकरीबन 20 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण, दो कार तथा अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान