गाजियाबाद श्मशान स्थल पर छत ढहने से 15 की मौत

By भाषा | Updated: January 3, 2021 16:06 IST2021-01-03T16:06:59+5:302021-01-03T16:06:59+5:30

15 killed in roof collapse at Ghaziabad crematorium | गाजियाबाद श्मशान स्थल पर छत ढहने से 15 की मौत

गाजियाबाद श्मशान स्थल पर छत ढहने से 15 की मौत

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), तीन जनवरी उत्तरप्रदेश के मुरादनगर में रविवार को एक श्मशान स्थल पर छत ढह जाने से 15 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

छत उस वक्त ढही, जब वहां 25 लोग मौजूद थे। इनमें से अधिकतर लोग रामधन के रिश्तेदार थे, जिनका उस वक्त वहां अंतिम संस्कार हो रहा था।

गाजियाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने कहा कि इस घटना के कई घंटे बाद भी और लोगों की तलाश में बचावकर्मी मलबा छान रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत पर दुख जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 15 killed in roof collapse at Ghaziabad crematorium

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे