लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 7, 2021 15:55 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र), सात अक्टूबर उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के बबुरी गांव के निकट वॉल्वो बस और ट्रक की भीषण टक्कर से बस में सवार 15 लोगों की मौत हो गई।

पहले इस हादसे में बस सवार नौ लोगों की मौत की जानकारी मिली थी लेकिन उपचार के दौरान छह और लोगों की मौत के बाद संख्या बढ़कर 15 हो गयी है। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नही हो पायी हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह कुर्सी देवा रोड से दिल्ली से बहराइच जा रही एक वॉल्वो बस के सामने अचानक एक गाय आ जाने से बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त बस में 70 यात्री सवार थे जिनमें से नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई थी जबकि 27 अन्य घायल हो गये थे जहां इलाज के दौरान छह और लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दोपहर बाद दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है जबकि 11 घायल लोगों का लखनऊ ट्रामा सेंटर में और चार का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। इसके अलावा शेष लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बाराबंकी जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।

योगी ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे