लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

By भाषा | Updated: October 7, 2021 17:30 IST

Open in App

बाराबंकी, सात अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में देवा क्षेत्र के बबुरी गांव के निकट बृहस्पतिवार तड़के एक वॉल्वो बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई तथा 27 अन्य घायल हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि तड़के कुर्सी-देवा मार्ग पर दिल्ली से बहराइच जा रही एक वॉल्वो बस के सामने अचानक एक गाय आ गई उसे बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 70 यात्री सवार थे जिनमें से नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि छह अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रसाद ने बताया कि मृतकों में सलाउद्दीन (37), अनिसुर रहमान (45) रमन (22), विनोद कुमार (32) दृगपाल (19), अब्दुल रहमान (42), कादिर (49), द्वारका प्रसाद (38), नूर अली (42), साहिबा बेगम (25) जारा (दो), अजय कुमार (12), यासमीन (28), राजू (15) और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल 11 लोगों का लखनऊ के ट्रामा सेंटर में जबकि चार लोगों का बाराबंकी के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।

योगी ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है