लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 20 लोगों की मौत-6 घायल

By भाषा | Updated: October 6, 2018 18:22 IST

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षमता से काफी अधिक यात्रियों को ले जा रही एक मिनी बस के गहरी खाई में गिर जाने से 20 लोगों की मौत हो गई

Open in App

जम्मू, 6 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षमता से काफी अधिक यात्रियों को ले जा रही एक मिनी बस के गहरी खाई में गिर जाने से 20 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। बस के चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहने के कारण यह हादसा हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में ड्राइवर और चार महिलाएं शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को हवाई मार्ग से दुर्घटनास्थल से उधमपुर के सैन्य अस्पताल और दो अन्य को जम्मू ले जाया गया। 

डोडा-किश्तवाड़-रामबन क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) रफीक-उल-हसन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सुबह 9:55 बजे जब यह हादसा हुआ, उस वक्त मिनी बस बनिहाल से रामबन जा रही थी। ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और मारूफ के निकट केला मोड़ में बस 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। 

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद ही बचाव अभियान शुरू कर दिया और पुलिस एवं सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीमें भी जल्द ही उनकी मदद के लिए आ गईं। 

रामबन के उपायुक्त शौकत एजाज और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनिता शर्मा बचाव कार्यों की निगरानी के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायलों को हवाई मार्ग से अस्पताल ले जाने के लिए जरूरी इंतजाम किए।  थलसेना के ‘चेतक’ और ‘चीता’ हेलीकॉप्टरों, एक निजी विमान और एक सरकारी हेलीकॉप्टर ने छह बार संक्षिप्त उड़ानें भरी। 

डीआईजी ने कहा, ‘‘नाजुक तौर पर घायल हुए लोगों को विशेष इलाज के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर के सेना अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।’’  उन्होंने दुर्घटनास्थल पर समय रहते पहुंच कर बचाव का काम करने वाले लोगों की तारीफ की।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है