लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों की ओर से लगायी गई 15 किलोग्राम की बारूदी सुरंग बरामद, हादसा टला

By भाषा | Updated: December 11, 2021 18:42 IST

Open in App

चाईबासा, 11 दिसंबर झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल की सीमा से लगे ओडिशा के केवलंग थाना अन्तर्गत पुर्णापानी-सोयम्बा ग्रामीण सड़क मार्ग पर सुरक्षा बलों को लक्ष्य करके भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा लगायी गई 15 किलोग्राम की बारूदी सुरंग केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शनिवार को बरामद करके निष्क्रिय कर दी जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों ने 15 किलोग्राम की बारूदी सुरंग सड़क पर मिट्टी के नीचे लगा रखी थी। उन्होंने बताया कि यह बारूदी सुरंग सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की नीयत से जंगल के रास्ते में जमीन के नीचे लगायी गयी थी। उन्होंने बताया कि बारूदी सुरंग को गुरुन्डिया कैंप (राउरकेला) में तैनात सीआरपीएफ की बी एंड सी क्वाई, 19 वीं बटालियन के जवानों ने एक अभियान के दौरान बरामद करके उसे निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे नक्सलियों की बड़ी साजिश को विफल कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि सारंडा से सटे उक्त जंगल क्षेत्र में नक्सली नेता अनमोल उर्फ समर का दस्ता निरंतर सक्रिय रहता है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की सक्रियता की सूचना के बाद सीआरपीएफ की उक्त टीम ओडिशा पुलिस के साथ उक्त जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थी। सूत्रों ने कहा कि इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगायी गयी बारूदी सुरंग का पता चला जिसे बम निरोधक दस्ता ने सावधानीपूर्वक निकाल करके जंगल में ही नष्ट कर दिया। सूत्रों ने बताया कि इस शक्तिशाली बारूदी सुरंग से नक्सली सीआरपीएफ और पुलिस को भारी नुकसान पहुंचा सकते थे लेकिन समय रहते इसका पता चल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल