लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालयों के 15 न्यायाधीशों का तबादला

By भाषा | Updated: October 5, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर उच्चतर न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल करते हुए 11 उच्च न्यायालयों के 15 न्यायाधीशों का मंगलवार को स्थानांतरण किया गया।

विधि मंत्रालय ने स्थानांतरण और पदस्थापनाओं की सूची ट्विटर पर साझा की है।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने करीब एक पखवाड़ा पहले तबादलों के लिए सिफारिश की थी। कुछ साल पूर्व भी बड़े स्तर पर उच्च न्यायालयों के 23 न्यायाधीशों का तबादला किया गया था।

न्याय विभाग द्वारा ट्वीट की गयी सूची के अनुसार पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जसवंत सिंह का स्थानांतरण उड़ीसा उच्च न्यायालय किया गया है, वहीं राजस्थान उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना का तबादला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय किया गया है।

उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनींद्र मोहन श्रीवास्तव का राजस्थान उच्च न्यायालय में तबादला कर दिया गया है।

पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है, जबकि बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां को तेलंगाना उच्च न्यायालय में भेजा गया है।

गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति परेश आर उपाध्याय को मद्रास उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है, जबकि तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम एस एस रामचंद्र राव को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में भेजा गया है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा को उड़ीसा उच्च न्यायालय भेजा गया है। केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए एम बदर का पटना उच्च न्यायालय में तबादला कर दिया गया है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा, न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल, न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह और न्यायमूर्ति रवि नाथ तिलहरी (सभी इलाहाबाद उच्च न्यायालय) को क्रमशः दिल्ली उच्च न्यायालय, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनूप चितकारा को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय भेजा गया है।

स्थानांतरण की अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?