लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 15 आईएएस, 7 आईपीएस और दो आरएएस अधिकारियों के तबादले

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:02 IST

Open in App

जयपुर, 14 नवंबर राजस्थान सरकार ने शनिवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण के अध्यक्ष रवि शंकर श्रीवास्तव को इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में महानिदेशक के पद पर लगाया गया है जबकि जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव शिखर अग्रवाल को श्रीवास्तव के स्थान पर राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण में लगाया गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉक्टर समित शर्मा को अपने पद के साथ-साथ जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

खेल एवं युवा मामले विभाग के शासन सचिव विकास सीताराम भाले को देवस्थान विभाग में शासन सचिव के पद पर भेजा गया है।

विभाग के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के डॉक्टर कृष्ण कांत पाठक, अरूना राजोरिया, जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, सुधीर कुमार शर्मा, शुचि त्यागी, निर्मला मीणा, राजेन्द्र भट्ट, आराधना सक्सेना, करण सिंह, प्रज्ञा केवलरमानी और जसमीत सिंह संधू का तबादला किया गया है।

वहीं पुलिस महानिरीक्षक जेल के पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार वशिष्ठ को पुलिस महानिरीक्षक रेलवे, राजस्थान पुलिस अकादमी के उपनिदेशक पद पर कार्यरत मनीष अग्रवाल (द्वतीय) को जयपुर ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

जयपुर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर कार्यरत शंकर दत्त शर्मा को पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं मुख्यमंत्री सतर्कता के पद पर लगाया गया है। इसी तरह प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधू को भीलवाड़ा का पुलिस अधीक्षक और क्राइम आयुक्तालय की पुलिस उपायुक्त अमृता दुहान को आदर्श सिंधू की जगह प्रतापगढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक राजीव पचार को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर, जबकि सीआईडी (सीबी) जयपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार को उदयपुर पुलिस अधीक्षक के पद पर लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां