लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों के खिलाफ नोएडा में 15 किसान भूख हड़ताल पर बैठे

By भाषा | Updated: January 8, 2021 00:57 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), सात जनवरी केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करते हुए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 15 किसान यहां बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल पर बैठ गये, जब​​कि संयुक्त किसान मोर्चा की “ट्रैक्टर रैली” में भी गौतम बुद्ध नगर में हजारों प्रदर्शनकारियों ने भाग लिया।

ये 15 प्रदर्शनकारी किसान भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के हैं, जो यहां दलित प्रेरणा स्थल पर डेरा डाले हुए हैं, जबकि भारतीय किसान यूनियन (भानू) से जुड़े 11 किसान पहले से ही चिल्ला बॉर्डर पर क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के प्रवक्ता शैलेश कुमार गिरी ने कहा, '‘ बीकेयू (लोक शक्ति) से जुड़े 15 किसान नए कृषि कानूनों को रद्द करने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने की मांग को लेकर आज भूख हड़ताल पर बैठे हैं।'’

उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शनकारी गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, कासगंज समेत कई जिलों के हैं।

चिल्ला बॉर्डर पर बीकेयू (भानु) के 11 प्रदर्शनकारियों की भूख हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही, जहां आंदोलन के कारण नोएडा-दिल्ली लिंक रोड आंशिक रूप से बंद रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी