लाइव न्यूज़ :

Corona: देश के 15 जिलों में 28 दिनों से कोई नया केस नहीं, 80 जिलों में 14 दिनों से नहीं आया है कोई मामला

By सुमित राय | Updated: April 24, 2020 17:27 IST

देश के जिन जिलों में 28 या इससे ज्यादा दिन से कोरोना का कोई केस नहीं आया है उनकी संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे28 से ज्यादा दिनों से नए मामले नहीं आने वाले जिलों की संख्या अब 15 हो गई है।देश में कुल 80 जिलें हैं, जहां पिछले 14 दिनों से कोई नया केस नहीं आया है।

कोरोना वायरस का संक्रमण भारत के कई राज्यों में लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस बीच तीन जिलों से अच्छी खबर आई है, जहां पिछले 28 दिनों से कोई नए मामले नहीं आए हैं। 28 से ज्यादा दिनों से नए मामले नहीं आने वाले जिलों की संख्या अब 15 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, "पिछले 28 दिनों से जिन जिलों में कोई नया केस नहीं आया है उनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई है और इनकी संख्या 15 हो गई है। इसमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग और राजनंदगांव के अलावा मध्यप्रदेश का शिवपुरी जिले का नाम शामिल हो गया है।"

बता दें कि 12 जिलों में पुडुचेरी के माहे, कर्नाटक के कोडगु, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, राजस्‍थान क प्रतापगढ़, कर्नाटक के चित्रदूर्ग, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, मणिपुर के इम्फाल वेस्ट, मिजोरम के आइजोल वेस्ट, तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, पंजाब के एसबीएस नगर और गोवा के साउथ गोवा  का नाम है, जिनमें पिछले 28 दिनों में कोरोना का नया मामला नहीं आया।

लव अग्रवाल ने बताया, "अब तक देश में कुल 80 जिलें हैं, जहां पहले केस आए थे और पिछले 14 दिनों से कोई नया केस नहीं आया है। हम सबका प्रयत्न होना चाहिए कि ऐसे जिलों की संख्या निरंतर बढ़ती रहे। हमें देखना है कि नए केस इन जिलों में ना आए और इसमें नए जिले जुड़ते रहें।"

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों अनुसार अब तक देश में कोरोना वायरस से 23077 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 718 लोगों की जान जा चुकी है और 4748 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और इस हिसाब से देश में अभी कोरोना वायरस के 17610 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मामले

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं और अब तक राज्य में कोरोना वायरस की चपेट में 6430 लोग आ चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक इस महामारी से 283 लोगों की जान जा चुकी है, हालांकि 840 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है