लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 15 दिवसीय लॉकडाउन लागू, सड़कें सुनसान, दुकानें बंद

By भाषा | Updated: May 16, 2021 13:09 IST

Open in App

कोलकाता, 16 मई कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में 15 दिवसीय लॉकडाउन लागू होने के कारण राज्य में सड़कें सुनसान रहीं और केवल आवश्यक सामान ले जाने वाले वाहन सड़कों पर देखे गए।

बसें और अन्य यात्री वाहन सड़कों से नदारद रहे और अनावश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद रहीं। किराने की दुकानों के बाहर और स्थानीय बाजार में कुछ लोगों को मछलियां खरीदते देखा गया।

राज्य में लॉकडाउन के दौरान तीन घंटे आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति दी गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन संबंधी नियमों के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कोलकाता में मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं, जिसके कारण अग्रिम मोर्चे के कई कर्मियों को काम पर जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

पश्चिम बंगाल में शनिवार को संक्रमण के 19,511 नए मामले सामने आए तथा 144 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह