झारखंड के देवघर में 15 साइबर ठग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 11, 2021 21:43 IST2021-09-11T21:43:53+5:302021-09-11T21:43:53+5:30

15 cyber thugs arrested in Jharkhand's Deoghar | झारखंड के देवघर में 15 साइबर ठग गिरफ्तार

झारखंड के देवघर में 15 साइबर ठग गिरफ्तार

देवघर (झारखंड), 11 सितंबर देवघर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शनिवार को छापा मार कर 15 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया।

साइबर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मंगल सिंह जामुदा एवं साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने संयुक्त रूप से बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिले के करौं थाना क्षेत्र के ग्राम नागादरी, भोरनडीहा, पथरौल थाना क्षेत्र के ग्राम ठेंगाडीह, मधुपुर थाना क्षेत्र के भेडवानवाडीह, मधुपुर बाजार एवं देवीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआटांड से छापामारी कर 15 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक मुकेश कुमार मंडल के खिलाफ साइबर थाने में पहले से मामला दर्ज है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 28 मोबाइल, 42 सिम कार्ड और एक पासबुक बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 15 cyber thugs arrested in Jharkhand's Deoghar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे