लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 14,986 नए मामले, 84 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 10, 2021 18:10 IST

Open in App

अमरावती, 10 मई आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 14,986 नए मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 13 लाख को पार कर 13,02,589 हो गयी। कोविड-19 के ये नए मामले 60,124 लाख नमूनों की जांच करने पर सामने आये।

राज्य में पिछले पांच दिनों में कोविड-19 के एक लाख नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले पांच मई को कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 लाख के आंकड़े को पार कर गयी।

अद्यतन स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में सोमवार को सुबह 9 बजे समाप्त होने वाले 24 घंटे में 16,167 मरीज संक्रमण से ठीक भी हुए जबकि 84 मरीजों की मौत हो गई।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 11,04,431 हो गयी है।

राज्य में इस महामारी के कारण अब तक 8,791 लोगों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के मुताबिक, इस समय कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,89,367 हो गयी है।

पूर्वी गोदावरी जिला सबसे बुरी तरह प्रभावित है जहां संक्रमण के 2,352 नए मामले सामने आए हैं। छह जिले ऐसे हैं जहां नए मामलों की संख्या 1200 से 1700 के बीच रही है जबकि छह ऐसे जिले हैं जहां नए मामले एक हजार से कम रहे हैं।

पश्चिमी गोदावरी और गुंटूर जिलों में कोविड-19 के कारण क्रमश: 12 और 19 लोगों की मौत हुई है। जबकि पूर्वी गोदावरी में 10, विशाखापत्तनम में नौ, एसपीएस नेल्लोर और विजयनगरम में आठ-आठ, चितौड़ और कुरनूल में छह-छह, कृष्णा और श्रीकाकुलम में चार-चार, अनंतापुरामू और कडपा में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन-तीन मरीजों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित