लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,498 नये मामले सामने आए, छह और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 6, 2021 20:26 IST

Open in App

हैदराबाद, छह अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 के इस वर्ष एक दिन में सबसे अधिक 1,498 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3.14 लाख से अधिक हो गयी जबकि संक्रमण से छह और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 1,729 हो गयी।

राज्य के मुख्य सचिव सोमेश कुमार भी कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं।

कुमार के करीबी सूत्रों ने कहा कि उन्होंने 2 अप्रैल को टीका लिया था और सोमवार को उन्हें हल्का बुखार था जिसके बाद उन्होंने जांच करायी जिसमें संक्रमित होने का पता चला।

राज्य सरकार द्वारा पांच अप्रैल को रात आठ बजे तक के स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गयी जानकारी के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 313 मामले आये हैं। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरि में 164 और निजामाबाद में 142 मामले सामने आये हैं।

संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,14,735 हो गयी है जबकि 245 मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 3,03,013 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 9,993 मरीजों का इलाज चल रहा है और सोमवार को 62,350 नमूनों की जांच की गयी। कुल मिलाकर 1.04 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार प्रति 10 लाख आबादी पर 2.82 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.3 प्रतिशत है।

तेलंगाना में मरीजों के ठीक होने की दर 96.27 प्रतिशत है जबकि देश में यह 92.5 प्रतिशत है।

एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार पांच अप्रैल तक राज्य भर में 12.80 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 2.66 लाख से अधिक लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं