हरियाणा में कोविड-19 के 1,498 नए मामले, चंडीगढ़ में मिले 101 नए मरीज

By भाषा | Updated: December 6, 2020 22:52 IST2020-12-06T22:52:33+5:302020-12-06T22:52:33+5:30

1,498 new cases of Kovid-19 in Haryana, 101 new patients found in Chandigarh | हरियाणा में कोविड-19 के 1,498 नए मामले, चंडीगढ़ में मिले 101 नए मरीज

हरियाणा में कोविड-19 के 1,498 नए मामले, चंडीगढ़ में मिले 101 नए मरीज

चंडीगढ़, छह दिसंबर हरियाणा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,498 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,43,896 हो गयी।

इसके अलावा 24 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,588 हो गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अभी 12,897 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 93.65 प्रतिशत है।

वहीं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में संक्रमण के कारण दो और मरीजों की मौत हो गई और 101 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 से होने वाली मृतक संख्या बढ़कर 291 हो गई। नए मरीजों के साथ प्रदेश में संक्रमण का कुल आंकड़ा बढ़कर 18,027 हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 1,498 new cases of Kovid-19 in Haryana, 101 new patients found in Chandigarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे