लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 14,912 नए मामले

By भाषा | Updated: April 17, 2021 01:10 IST

Open in App

रायपुर, 16 अप्रैल छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 14,912 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,16,412 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 135 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। वहीं 11,672 लोगों ने गृह एकांतवास की अवधि पूरी की जबकि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 138 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 14,912 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले के 3813, दुर्ग के 1995, राजनांदगांव के 1069, बालोद के 69, बेमेतरा के 374, कबीरधाम के 380, धमतरी के 302, बलौदाबाजार के 733, महासमुंद के 344, गरियाबंद के 467, बिलासपुर के 1189, रायगढ़ के 545, कोरबा के 730, जांजगीर चांपा के 570, मुंगेली के 364, गौरेला पेंड्रा मरवाही के 166, सरगुजा के 371, कोरिया के 277, सूरजपुर के 293, बलरामपुर के 134, जशपुर के 280, बस्तर के 134, कोंडागांव के 73, दंतेवाड़ा के 57, सुकमा के सात, कांकेर के 140, नारायणपुर के 13, बीजापुर के 16 और अन्य राज्य के सात मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 5,16,412 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,86,529 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,24,303 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 5580 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,10,132 लोगों के कोरोना से वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 1492 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं