लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1491 नए मामले, 130 की मौत

By भाषा | Updated: May 26, 2021 16:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई दिल्ली में कोरोना वायरस के 1491 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि संक्रमण के कारण 130 रोगियों की मौत हो गई। वहीं संक्रमण दर घटकर 1.93 फीसदी पर आ गई है।

यह लगातार चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या दो हजार से कम है।

स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने ट्वीट किया, “ संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत हो गई है और संक्रमण के मामले 1491 आए हैं। ये पिछले दो महीनों में सबसे कम हैं। हमें अब भी सभी एहतियाती उपाय करने और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की जरूरत है।”

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 1568 नए मामले आए थे और 156 लोगों की मौत हो गई थी जबकि संक्रमण दर 2.14 प्रतिशत थी।

ताजे बुलेटिन के मुताबिक, 130 मौतों के साथ ही मृतक संख्या 23,695 हो गई है।

दिल्ली में 20 अप्रैल को सबसे ज्यादा 28000 से अधिक मामले आए थे जबकि दो मई को 407 लोगों की मौत हुई थी।

बुधवार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, 77,103 नमूनों की जांच की गई है।

नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,21,477 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है