लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1491 नए मामले, 130 की मौत

By भाषा | Updated: May 26, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई दिल्ली में कोरोना वायरस के 1491 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि संक्रमण के कारण 130 रोगियों की मौत हो गई। वहीं संक्रमण दर घटकर 1.93 फीसदी पर आ गई है।

दिल्ली में 24 मार्च के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 24 मार्च को 1254 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

यह लगातार चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या दो हजार से कम है।

स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने ट्वीट किया, ‘‘संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत हो गई है और संक्रमण के 1491 मामले आए हैं। ये पिछले दो महीनों में सबसे कम हैं। हमें अब भी सभी एहतियाती उपाय करने और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की जरूरत है।’’

दिल्ली में 15 अप्रैल के बाद से मौत के सबसे कम मामले आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 15 अप्रैल को 112 लोगों की मौत हो गयी थी।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर भी 1.93 प्रतिशत हो गयी है जो 27 मार्च के बाद से सबसे कम है। दिल्ली में 27 मार्च को संक्रमण दर 1.70 प्रतिशत थी।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 1568 नए मामले आए थे और 156 लोगों की मौत हो गई थी जबकि संक्रमण दर 2.14 प्रतिशत थी।

नए बुलेटिन के मुताबिक, 130 मौतों के साथ ही मृतक संख्या 23,695 हो गई है।

दिल्ली में 20 अप्रैल को सबसे ज्यादा 28,000 से अधिक मामले आए थे जबकि दो मई को 407 लोगों की मौत हुई थी।

बुधवार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक 77,103 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 53,542 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर तरीके से और 23,561 नमूनों की जांच रैपिड एंटीजन तरीके से की गयी।

नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,21,477 हो गई है जबकि 13,78,634 लोग ठीक हो चुके हैं।

एक दिन पहले उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,739 थी जो अब 19,148 हो गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक गृह पृथक-वास में 10,079 मरीज हैं जबकि निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 36,873 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?