लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से और 149 लोगों की मौत, 13,565 नए मरीज

By भाषा | Updated: May 15, 2021 19:32 IST

Open in App

जयपुर, 15 मई राजस्थान में शनिवार शाम तक के पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 149 लोगों की मौत हुई है और 13,565 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि इसी दौरान 17481 मरीजों के ठीक होने से राज्य में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या में काफी दिनों बाद कमी आई है।

चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 149 लोगों की मौत हुई हैं राज्य में महामारी से अभी तक कुल 6621 लोगों की मृत्यु हुई है।

वहीं राज्य में अभी 2,08,688 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं। शुक्रवार को यह संख्या 2,12,753 थी।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 13,565 नए मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 2605 नए मरीज राजधानी जयपुर में मिले हैं इसके अलावा उदयपुर में 957, अलवर में 751, कोटा में 701, जोधपुर में 875, भरतपुर में 570, झुंझुनूं में 575, अजमेर में 510 नये संक्रमित मरीज पाये गये हैं।

आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में 17,781 मरीज ठीक हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा