लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जानबूझकर नंबर प्लेट छुपाने के आरोप में 149 सीमेंट कंक्रीट मिश्रण वाहकों पर जुर्माना

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर दिल्ली यातायात पुलिस ने बुधवार को बताया कि 149 सीमेंट कंक्रीट मिश्रण कैरियर ‘‘जानबूझकर’’ नंबर प्लेट छुपाने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए ‘‘जानबूझकर’ नंबर प्लेट छुपाने वाले वाहनों के खिलाफ पिछले सप्ताह चलाए एक विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि उसके इस विशेष अभियान का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि वाहनों की नंबर प्लेट ठीक से दिखाई दे। पिछले एक सप्ताह में 149 सीमेंट कंक्रीट मिश्रण कैरियर के खिलाफ चालान जारी किए गए।

विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) मुक्तेश चंदर ने कहा, ‘‘ हमने पाया है कि सीमेंट कंक्रीट मिश्रण कैरियर लाल बत्ती पार करने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने और कोई हादसा होने पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से होने वाली पहचान से बचने के लिए जानबूझकर अपनी नंबर प्लेट छुपा देते हैं। इसलिए एक विशेष अभियान चलाया गया और ऐसे 149 वाहनों के खिलाफ पिछले एक सप्ताह में मामले दर्ज किए गए।’’

विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) द्वारा आश्रम फ्लाईओवर के पास बत्रा रोड पर एक ऐसे वाहन को देखने के बाद यह विशेष अभियान चलाया गया था, जिसकी नंबर प्लेट छिपी हुई थी।

उन्होंने 28 अगस्त को इस संबंध में ट्वीट करके वाहन चालकों को ऐसा करने को लेकर आगाह भी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!