लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 14,893 मामले, 246 की मौत

By भाषा | Updated: April 28, 2021 00:45 IST

Open in App

रायपुर, 27 अप्रैल छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 14,893 नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है तथा 246 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कुल मामले 6,82,339 हो गए हैं और मृतक संख्या 7782 पहुंच गई है।

राज्य में मंगलवार को 292 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। वहीं 14,142 लोगों ने घर में पृथक-वास पूर्ण किया है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 1456 मामले आए। इसके बाद दुर्ग से 1046, राजनांदगांव से 1032, बालोद से 434, बेमेतरा से 311, कबीरधाम से 455, धमतरी से 531, बलौदाबाजार से 860, महासमुंद से 365, गरियाबंद से 367, बिलासपुर से 1234, रायगढ़ से 997, कोरबा से 1021, जांजगीर चांपा से 863, मुंगेली से 523, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 224, सरगुजा से 481, कोरिया से 436, सूरजपुर से 461, बलरामपुर से 289, जशपुर से 410, बस्तर से 208, कोंडागांव से 142, दंतेवाड़ा से 67, सुकमा से 42, कांकेर से 569, नारायणपुर से 25, बीजापुर से 35 और अन्य स्थानों नौ मामले आए।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 5,55,489 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि राज्य में 1,19,068 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,36,820 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस के कारण 2192 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?