लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से हुयी मौत के आंकड़े में 1478 की वृद्धि

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:31 IST

Open in App

भोपाल, 13 जुलाई मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के कोविड-19 से होने वाली मौत की गणना में छूट गई 1,478 मौतों के ‘‘ बैकलॉग’’ को जोड़ देने से प्रदेश में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,506 हो गई है।

मौत के नये आंकड़े सामने आने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कोविड-19 की मौतों के आंकड़ों के छुपाने का हमारा दावा सही साबित होता दिख रहा है, वहीं, प्रदेश सरकार ने कहा कि सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों से यह जाहिर होता है कि यह ‘‘ पारदर्शी’’ तरीके से काम कर रही है।

इस बीच कांग्रेस ने मामले में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के इस्तीफे की भी मांग की ।

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक बुलेटिन में कहा कि 12 जुलाई तक विभिन्न जिलों से एकत्र की गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में कोविड-19 महामारी से मौतों की संख्या 10,506 हो गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि इसमें महामारी से हुयी 1,478 मौत को भी जोड़ा गया है।

इसमें कहा गया है कि इन आंकड़ों में 208 लोगों की मौत घर में पृथक-वास में हुयी, 762 लोगों की निजी अस्पतालों में और 508 लोगों की मौत उनके पैतृक जिलों व अन्य जगहों पर हुई।

बुलेटिन में कहा गया कि पहले इन मौतों की सूचना उचित प्रारुप में नहीं दी गयी थी ।

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार को पत्रकारों को कहा कि ताजा आंकड़े जारी करना हमारी सरकार की पारदर्शिता को बताता है।

सारंग ने कहा, ‘‘ जब महामारी अपने चरम पर थी। निजी अस्पतालों में मौतें हुई और उनके मूल जिलों के अलावा अन्य जगहों पर मरने वालों की संख्या की सूचना नहीं थी। इसके अलावा घर में पृथक-वास में हुई कई मौतों की सूचना नहीं थी। इसलिए इन 1,478 मौतों के साथ आंकड़ों का मिलान किया गया है।’’

हालांकि, प्रदेश कांग्रेस मीडिया शाखा के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के ताजा आंकड़े जारी करने के कदम से प्रदेश सरकार पर कोविड-19 से हुई मौतों को छिपाने के कांग्रेस के आरोप को सही साबित कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने आरोप लगाया था कि प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से हुई मौतों के आंकड़े छिपा रही है। मार्च, अप्रैल और मई में महामारी की दूसरी लहर के दौरान वास्तव में हुई मौतों से सरकार के आंकड़े बहुत कम हैं।’’

गुप्ता ने इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से त्यागपत्र की मांग की है क्योंकि मिश्रा ने कहा था कि यदि कांग्रेस का दावा सही पाया गया तो वह पद छोड़ देंगे।

वहीं, दूसरी ओर सारंग ने कांग्रेस के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कांग्रेस हर चीज में कुछ गड़बड़ महसूस करती है क्योंकि वह तथ्यों को छिपाने में विश्वास करती है। भाजपा नेता ने कहा कि हमारी सरकार का कामकाज पारदर्शी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?