लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 1467 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: December 8, 2020 23:11 IST

Open in App

रायपुर, आठ दिसंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 1467 नए मामले सामने आये है।राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,49,699 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राज्य में मंगलवार को 96 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1194 लोगों ने घरों में पृथक-वास में रहने की अवधि को पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 12 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 1467 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 179, दुर्ग से 135, राजनांदगांव से 88, बालोद से 53, बेमेतरा से 26, कबीरधाम से 28, धमतरी से 80, बलौदाबाजार से 37, महासमुंद से 61, गरियाबंद से 16, बिलासपुर से 89, रायगढ़ से 90, कोरबा से 73, जांजगीर चांपा से 109, मुंगेली से सात, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 19, सरगुजा से 66, कोरिया से 30, सूरजपुर से 92, बलरामपुर से 40, जशपुर से 15, बस्तर से 36, कोंडागांव से 33, दंतेवाड़ा से 22, सुकमा से दो, कांकेर से 27, नारायणपुर से पांच, बीजापुर से पांच तथा अन्य राज्य से चार मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,27,158 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 19,516 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3025 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 48,059 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 675 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब