तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,459 नए मामले

By भाषा | Updated: November 29, 2020 23:09 IST2020-11-29T23:09:22+5:302020-11-29T23:09:22+5:30

1,459 new cases of Kovid-19 in Tamil Nadu | तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,459 नए मामले

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,459 नए मामले

चेन्नई, 29 नवंबर तमिलनाडु में कोविड-19 संबंधी मृत्यु में कमी दर्ज की गयी और रविवार को संक्रमण के कारण नौ मरीजों की मौत हुयी जिससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 11,703 हो गई।

अगस्त में, कोरोना वायरस की वजह से होने वाली दैनिक मौतों की संख्या 120 पहुंच गई थी। बाद में कई महीनों तक यह संख्या दोहरे अंकों में रही।

रविवार को, राज्य में कोविड-19 के 1,459 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7.80 लाख हो गए।

बीमारी से 1,471 और लोगों के ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ ही राज्य में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 7.57 लाख तक पहुंच गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11,052 है।

रविवार को कुल 67,145 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 1.19 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 1,459 new cases of Kovid-19 in Tamil Nadu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे