लाइव न्यूज़ :

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,455 नये मामले, और 19 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 17, 2020 17:18 IST

Open in App

लखनऊ, 17 नवंबर उत्‍तर प्रदेश में कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में और 19 लोगों की मौत हुई है, वहीं संक्रमण के 1,455 नये मामले सामने आए हैं। राज्‍य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,14,270 हो गई है।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि राज्‍य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,455 नये मामले आए हैं, जबकि 1338 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है। राज्‍य में कोविड-19 का 22,166 लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि रज्ञज्य में अभी तक 4,84,692 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

उन्‍होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से और 19 लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,412 हो गई। उपचार की प्रगति पर संतोष जाहिर करते हुए अपर मुख्‍य सचिव ने कहा कि राज्‍य में अब रिकवरी दर बढ़कर 94.24 प्रतिशत हो गया है।

प्रसाद ने दिल्‍ली में संक्रमण की तेजी का जिक्र करते हुए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोमवार को 87,478 नमूनों का परीक्षण किया गया, जबकि अब तक परीक्षण किए गए कुल नमूने 1.72 करोड़ से ज्‍यादा हो गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल