लाइव न्यूज़ :

असम में सरकारी कार्यक्रम में बिरयानी खाने के बाद 145 लोग पड़े बीमार, जांच का आदेश दिया गया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 00:07 IST

Open in App

दीफू (असम), तीन फरवरी असम के कारबी आंगलोंग जिले में एक सरकारी कार्यक्रम में बिरयानी खाने के बाद करीब 145 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी शिरकत थी। लिहाज़ा प्रशासन ने संदिग्ध विषाक्त भोजन की घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा भी दीफू मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वहां भोजन करने के बाद वह बीमार पड़ गए थे, लेकिन अब वह ठीक हैं।

सोनोवाल ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की थी और करीब आठ हजार लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की थी, जिन्हें बिरयानी के पैकेट बांटे गए थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने गुवाहाटी में प्रेस वार्ता में कहा कि मंगलवार रात से 145 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनमें से 28 को छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि 117 लोगों का इलाज चल रहा है और वे ठीक है।

कारबी आंगलोंग के उपायुक्त एन चंद्र धवाजा सिंघा ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल हुए एक व्यक्ति की मंगलवार रात अस्पताल में मौत हो गई, लेकिन यह पता लगाया जा रहा है कि उसकी मौत का कारण क्या था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां