लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में पता चले कोविड-19 के नये स्वरूप से भारत में 145 लोग संक्रमित

By भाषा | Updated: January 21, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्रिटेन में पता चले कोविड-19 के नये स्वरूप से भारत में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 145 पहुंच गई है।

मंत्रालय के मुताबिक इन सभी लोगों को संबद्ध राज्य सरकारों ने निर्धारित स्वास्थ्य संस्थानों में अलग-अलग कमरे में पृथक-वास में रखा है।

उनके करीबी संपर्क में आए लोगों को भी पृथक रखा गया है। सह यात्रियों, परिवार के लोगों और अन्य के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का कार्य व्यापक स्तर पर शुरू कर दिया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि वायरस के अन्य स्वरूप पर अनुसंधान जारी है। स्थिति की सावधानीपूर्वक निगरानी की जा रही है और राज्यों को सतर्कता, जांच और ‘भारतीय सार्स-कोवि-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम’ प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाने के लिए नियमित रूप से सलाह दी जा रही है।

मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘कोविड-19 के ब्रिटेन में सामने आए नये स्वरूप से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 145 है। ’’

कोविड-19 के इस नये स्वरूप की मौजूदगी डेनमार्क, नीदरलैंड, आस्ट्रेलिया, स्वीडन, इटली, स्विटजरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, लेबनान और सिंगापुर सहित कई अन्य देशों में दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे