पुडुचेरी में कोविड-19 के 145 नए मामले
By भाषा | Updated: July 11, 2021 17:00 IST2021-07-11T17:00:57+5:302021-07-11T17:00:57+5:30

पुडुचेरी में कोविड-19 के 145 नए मामले
पुडुचेरी, 11 जुलाई केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 145 नए मामले सामने आए हैं और इस अवधि में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने से ज्यादा समय में ऐसा पहली बार हुआ है जब केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। केंद्रशासित प्रदेश में 10 जुलाई तक संक्रमण से मरनेवालों की कुल संख्या 1,769 है।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे 5,821 नमूनों की जांच के बाद 145 नए मामले सामने आए। पुडुचेरी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,976 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि पुडुचेरी में अब 1,505 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 1,15,702 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 37,525 स्वास्थ्य कर्मियों और 22,933 अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकरण किया है।
उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में कुल मिलाकर 5,85 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।