लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस के 145 नये मामले

By भाषा | Updated: January 11, 2021 01:26 IST

Open in App

रांची, 10 जनवरी झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी जिसके चलते राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,047 हो गयी है। वहीं, राज्य में संक्रमण के 145 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अब संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,16,817 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की रविवार रात्रि जारी रिपोर्ट में बताया गया कि 1,16,817 संक्रमितों में से अब तक 1,14,302 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 1,468 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल दो संक्रमितों की मौत हुई है जो पलामू और धनबाद के रहने वाले थे।

राज्य में पिछले 24 घंटों में कुल 12,316 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी जिनमें से 145 संक्रमित पाये गये। इनमें रांची में 86, पूर्वी सिंहभूम में 23 एवं धनबाद तथा बोकारो में सात-सात लोग संक्रमित पाये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल