लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में महामारी के 1,447 नए मामले, 1,712 मरीज हुए ठीक

By भाषा | Updated: May 1, 2021 13:46 IST

Open in App

नोएडा, एक मई उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1,712 मरीजों ने कोविड-19 को मात दी, जबकि 1,447 लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हो गई।

जनपद में कोविड-19 की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या अब 225 तथा संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 42,656 हो गई है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,447 नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में आठ हजार से ज्यादा मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 34,545 मरीज ठीक होकर घर चुके हैं और जिले में अब तक संक्रमण के कुल 42,656 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि आज 13 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हो गई जिससे जिले में बीमारी से मरने वालों की संख्या 225 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है