लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 1,445 नए मामले

By भाषा | Updated: May 22, 2021 12:47 IST

Open in App

पुडुचेरी, 22 मई पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,445 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94,612 हो गई।

वहीं, संक्रमण से 30 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,325 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि नए मामलों की जानकारी 9,092 नमूनों की जांच से हुई और संक्रमण दर 15.89 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्र शासित प्रदेश में पुडुचेरी क्षेत्र से संक्रमण के 1,140 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कराइकल से 203, यानम से 75 और माहे से 27 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 2,011 मरीज मुक्त हुए हैं। यहां मृत्यु दर और स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.40 फीसदी और 80.27 फीसदी है।

यहां फिलहाल 17,340 मरीजों का उपचार हो रहा है और अब तक 75,947 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि यहां अब तक 34,133 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे 20,921 लोगों को टीके लगे हैं। उन्होंने बताया कि एक मार्च से अब तक वरिष्ठ नागरिक और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 साल से ज्यादा उम्र के 1,33,845 लोगों को टीके लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?