लाइव न्यूज़ :

महाकालेश्वर मंदिर के 500 मीटर के दायरे में 144 अतिक्रमण हटाए गए : मप्र

By भाषा | Updated: July 22, 2021 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई मध्य प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि उज्जैन में प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर के 500 मीटर के दायरे में जिला प्रशासन ने 144 अतिक्रमण हटाए हैं।

शीर्ष अदालत में दायर अनुपालन शपथपत्र में राज्य सरकार ने कहा कि 144 मकान अतिक्रमण हटाए गए हैं और संबंधित लोगों को पुनर्वास के लिए प्रशासन ने तीन-तीन लाख रुपये दिए हैं।

न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की पीठ ने हालांकि सुनवाई के दौरान कहा कि अधिकारी अतिक्रमण क्यों होने देते हैं और पहले ही कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं। यह हर जगह हो रहा है।

शीर्ष अदालत ने मध्य प्रदेश की ओर से पेश हुए अधिवक्ता सौरभ मिश्रा से पूछा कि पिछले साल सितंबर में अदालत द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में क्या सभी अतिक्रमण हटा दिए गए हैं।

मिश्रा ने कहा, ‘‘हां, 500 मीटर के दायरे में सभी अतिक्रमण हटा दिए गए हैं।’’

पीठ ने उज्जैन के जिला न्यायाधीश से कहा कि वह इस संबंध में निरीक्षण के लिए एक अधिकारी नियुक्त करें और छह सप्ताह में रिपोर्ट दायर करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल