लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 14,373 नए मामले आए, 142 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: July 6, 2021 21:39 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, छह जुलाई केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 14,373 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 29,96,094 हो गए। राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान में 18-23 साल के कॉलेज के छात्रों, निजी बस कर्मचारियों और प्रवासी कामगारों को तरजीह देने का फैसला किया है।

सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 10,751 व्यक्ति संक्रमण से ठीक हो गए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 28,77,557 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,04,105 हो गई है।

संक्रमण के कारण हाल ही में हुई 142 मौतों के साथ मृतक संख्या बढ़कर 13,960 हो गई।

अब तक, 2,37,68,112 नमूनों की जांच की गई है।

मुख्यमंत्री पिनारई विजयन की अध्यक्षता में मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में संक्रमण दर के अनुसार क्षेत्रों को पुनर्वर्गीकृत करने के बाद कोविड प्रतिबंधों को संशोधित करने का निर्णय लिया गया।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि जो आगंतुक टीका लगवा चुके हैं और जिनके पास आरटी-पीसीआर निगेटिव प्रमाण पत्र हैं, उन्हें पर्यटन स्थलों पर जाने की अनुमति दी जा सकती है।

उसमें कहा गया कि अगर कोविड के मामलों में कमी आती है तो ही सरकार अन्य ढील देने के बारे में सोचेगी।

सरकार ने टीकाकरण अभियान के लिए 18-23 वर्ष की आयु के कॉलेज छात्रों, अतिथि श्रमिकों (प्रवासी श्रमिकों) और निजी बस कर्मचारियों को वरीयता देने का भी निर्णय लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?