लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1437 नये मामले सामने आये, 64 की मौत

By भाषा | Updated: August 1, 2021 16:32 IST

Open in App

भुवनेश्वर, एक अगस्त ओडिशा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1437 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 9,78,705 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि इस तटीय राज्य में संक्रमण से 64 और मरीजों की मौत हो गयी जिसके बाद राज्य में महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 5,966 हो गयी है। उन्होंने बताया कि नये मामलों में से 832 मामले पृथक-वास केंद्रों से सामने आये हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी 15,858 संक्रमित उपचाराधीन हैं ।

उन्होने बताया कि प्रदेश में शनिवार को 1899 संक्रमित ठीक हुये हैं, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 9,56,828 हो गयी है। उन्होंने बताया कि तटीय राज्य में संक्रमण दर अभी 6.07 प्रतिशत है। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1.60 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इस बीच, राज्य सरकार ने टीकाकरण की नयी नीति के तहत प्रतिदिन टीके की साढे तीन लाख खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के महापात्र ने बताया कि जनवरी में शुरू हुये टीकाकरण के बाद से अब तक राज्य में टीकों की 1.64 खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं