लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 14,264 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: February 21, 2021 14:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14,264 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,09,91,651 हो गई है। लगातार चौथे दिन नए दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को अद्यतन किए गए आँकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

सुबह आठ बजे तक के आँकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 90 और मृत्यु होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,302 हो गई।

बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,06,89,715 हो गई है, जिससे देश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 97.25 प्रतिशत हो गई है।वहीं, मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.5 लाख के नीचे बनी हुई है।

आँकड़ों के अनुसार, देश में अभी कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,45,634 है, जो कुल मामलों का 1.32 प्रतिशत है।

देश में 29 जनवरी को 18,855 नए दैनिक मामले सामने आए थे।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गए थे, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आँकड़ा पार किया था। 28 सितंबर को यह 60 लाख के पार चला गया, जबकि 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

भारतीय चिकित्सा अनुसांधन परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 20 फरवरी तक देशभर में कुल 21,09,31,530 नमूनों की जांच हुई है।

देश में बीमारी से जान गंवाने वाले 90 और मरीजों में 40 महाराष्ट्र के, 13 केरल के और 8 पंजाब के हैं।

देश में अब तक कुल 1,56,302 मौतें हुई हैं, जिनमें 51,753 महाराष्ट्र में हुई है, जबकि तमिलनाडु में 12,457, कर्नाटक में 12,292, दिल्ली में 10,898, पश्चिम बंगाल में 10,246, उत्तर प्रदेश में 8,714 और आंध्र प्रदेश में 7,167 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य बीमारियों के कारण हुईं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "हमारे आँकड़ों का आईसीएमआर के आँकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos