लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,426 नए मामले, 26 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 27, 2021 22:45 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,426 नए मामले आए तथा 21 मरीजों की मौत हो गयी। नये मरीजों में 26 लोग वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में 21 मरीजों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,41,454 हो गयी तथा संक्रमण के कारण मृत्युदर 2.12 फीसदी है।

सरकार के अनुसार 1426 नये मामले सामने आने से अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,59,314 हो गई। वैसे कल की तुलना में आज कोविड-19 के 222 कम मामले सामने आये हैं।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10000 को पार कर 10,441 तक पहुंच गयी है जो नये मरीजों एवं ठीक हो रहे मरीजों के बीच के बढ़ते अंतर को दिखाता है।

महाराष्ट्र में रविवार को 1648 मामले सामने आए थे और 17 मरीजों की मौत हुई थी। एक दिन पहले राज्य में ओमीक्रोन के भी 31 नये मामले सामने आये थे। राज्य में ओमीक्रोन के अबतक 167 मामले सामने आ चुके हैं।

विभाग के अनुसार सोमवार को 776 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली जिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 65,03,733 हो गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 93,819 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और अब तक 6,85,49,133 नमूनों की जांच हुई है। राज्य में ठीक होने की दर 97.66 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे