लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 14,256 नए मामले, कुल मामले 1,06,39,684 हुए

By भाषा | Updated: January 23, 2021 11:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,256 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर शनिवार को 1,06,39,684 हो गए, जिनमें से 1,03,00,838 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.81 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1,85,662 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.78 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 152 और लोगों की वायरस से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,53,184 हो गई। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अभी तक कुल 19,09,85,119 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 8,37,095 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे जिन 152 लोगों की मौत वायरस से हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 50 , केरल के 19 , पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश के आठ-आठ और तमिलनाडु तथा दिल्ली के सात-सात लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,53,184 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 50,684 , तमिलनाडु के 12,307, कर्नाटक के 12,190 , दिल्ली के 10,789, पश्चिम बंगाल के 10,097, उत्तर प्रदेश के 8,605, आंध्र प्रदेश के 7,146, पंजाब के 5,543 और गुजरात के 4,374 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos