लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 1420 नए मामले, सात मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 20, 2020 21:01 IST

Open in App

अहमदाबाद, 20 नवंबर गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 के 1420 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 1,94,402 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं । बृहस्पतिवार को 1340, जबकि 12 नवंबर को 1120 मामले आए थे।

संक्रमण से सात और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 3837 हो गयी । पिछले 24 घंटे में राज्य में 1040 मरीज ठीक हो गए।

अहमदाबाद में तीन, सूरत में दो, पाटन और राजकोट जिले में एक -एक मरीज की मौत हो गयी।

अहमदाबाद में संक्रमण के 327 मामले आए। सूरत में 246, वडोदरा में 155, राजकोट में 137, गांधीनगर में 86, बनासकांठा में 54 और मेहसाणा जिले में 52 मामले आए।

संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गुजरात सरकार ने सूरत, राजकोट और वडोदरा शहरों में शनिवार से रात नौ बजे से सुबह छह बजे के बीच कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

अहमदाबाद शहर में अगले सोमवार से रात नौ बजे से कर्फ्यू लगाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है । अहमदाबाद शहर में शुक्रवार रात रात नौ बजे से 23 नवंबर को सुबह छह बजे तक 57 घंटे का कर्फ्यू लगाया जाएगा।

गुजरात में फिलहाल संक्रमण के 13,000 मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 69,900 से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा