लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 142 नये मामले, नहीं गई किसी मरीज की जान

By भाषा | Updated: August 7, 2021 20:36 IST

Open in App

श्रीनगर, सात अगस्त जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 142 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,22,428 हो गयी जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की जान नहीं गई और मृतकों की तादाद 4,386 पर बनी रही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में जम्मू क्षेत्र से 59 नये मामले सामने आए जबकि कश्मीर क्षेत्र से संक्रमण के 83 नये मामले सामने आए।

श्रीनगर में सर्वाधिक 36 नये मरीज मिले जबकि डोडा जिले में 16 नये मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,410 हो गयी है जबकि अब तक 3,16,632 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर में ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के 37 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं