लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 14,199 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: February 22, 2021 10:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14,199 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.10 करोड़ से ज्यादा हो गई। वहीं, लगातार पांचवें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार नए मामलों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,05,850 हो गई है। वहीं संक्रमण से 83 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,56,385 हो गई है।

देश में संक्रमण से अब तक 1,06,99,410 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 97.22 फीसदी है। वहीं, मृत्यु दर 1.42 फीसदी है।

आँकड़ों के अनुसार, देश में अभी कोविड-19 का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 1,50,055 हो गई, जो कि कुल मामलों का 1.36 फीसदी है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गए थे, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आँकड़ा पार किया था। 28 सितंबर को यह 60 लाख के पार चला गया, जबकि 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 21 फरवरी तक देशभर में कुल 21,15,51,746 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 6,20,216 नमूनों की जांच रविवार को हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह