लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 14.19 करोड़ टीके लगाए गए

By भाषा | Updated: April 26, 2021 17:09 IST

Open in App

(इंट्रो में टीकों की संख्या सही करते हुए)

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 टीके की कुल 14.19 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 25 अप्रैल को अभियान का 100वां दिन पूरा हो गया।

सुबह सात बजे की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 20,44,954 सत्रों के माध्यम से कुल मिलाकार टीकों की 14,19,11,223 खुराकें दी जा चुकी हैं।

इनमें 92,98, 092 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं जिन्हें पहली खुराक दी गई और 60,08,236 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई। इसके अलावा अग्रिम मोर्चे के 1,19,87,192 कर्मियों को पहली और 63,10,273 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है।

इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,98,72,309 लोगों को पहली और 79,23,295 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है जबकि 45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के 4,81,08,293 को टीके की पहली खुराक और 24,03,633 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक दिए गए कुल टीकों में से 58.7 प्रतिशत टीके महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में हैं।

पिछले 24 घंटों में टीके की करीब 10 लाख खुराकें दी गई हैं।

टीकाकरण अभियान के 100वें दिन (25 अप्रैल को) 9,95,288 खुराकें दी गईं। कुल 11,984 सत्रों के जरिए 6,85,944 लाभार्थियों को पहली खुराक और 3,09,344 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि नये मामलों में से 70 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में हैं।

पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 3,52,991 मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे