लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,418 नये मामले, संक्रमण से 36 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 28, 2021 21:09 IST

Open in App

मुंबई, 28 अक्टूबर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,418 नये मामले आने के साथ ही बृहस्पतिवार तक राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 66,07,954 हो गयी। वहीं संक्रमण से और 36 लोगों की मौत होने के साथ ही महाराष्ट्र में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,40,134 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार के मुकाबले आज आए नये मामलों और मृतकों की संख्या में भी कमी आयी है। बुधवार को राज्य में 1,485 नये मामले आए थे जबकि 38 लोगों की मौत हुई थी।

पिछले 24 घंटों में 2,112 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है और अभी तक कुल 64,45,454 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

महाराष्ट्र में संक्रमण से उबरने की दर फिलहाल 97.54 प्रतिशत है और मृत्युदर 2.12 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि आज दिन में 1,14,099 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अभी तक कोविड-19 के 6,23,16,910 नमूनों की जांच हुई है।

राज्य में सबसे ज्यादा 324 नये मामले मुंबई से आए, वहीं अहमदनगर में 143 नये मामले आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह