लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,152 और गुजरात में 1,120 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: June 4, 2021 22:20 IST

Open in App

मुंबई/अहमदाबाद/पटना, चार जून महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,152 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 58,05,565 हो गई। इसके अलावा 289 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 98,771 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

वहीं, गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,120 नए मामले सामने आए हैं तथा 16 और रोगियों की मौत हुई है। जबकि बिहार में दो महीने के बाद संक्रमण के एक हजार से कम नए मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में लगातार पांचवें दिन संक्रमण के 20 हजार से कम मामले सामने आए हैं।

विभाग के अनुसार राज्य में 20,852 और रोगियों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 55,07,058 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,96,894 है।

गुजरात में बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 1,120 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,14,390 हो गई। इसके अलावा 16 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 9,906 तक पहुंच गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 3,398 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,82,374 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की तादाद 22,110 है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 990 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7.11 लाख हो गई। इसके अलावा 23 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 5,319 तक पहुंच गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 6.95 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 10,308 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव