लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 14,123 नए मामले आए, 10 मार्च के बाद से सबसे कम संख्या रही

By भाषा | Updated: June 1, 2021 21:49 IST

Open in App

मुंबई, एक जून महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 14,123 नए मामले आए, जो 10 मार्च के बाद से सबसे कम है और 477 संक्रमित लोगों की मौत हुई हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि 14,123 नए मामलों के साथ, राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 57,61,015 हो गए, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 96,198 हो गई।

राज्य में 10 मार्च को कोविड​​-19 के 13,659 मामले आए थे, जहां पिछले कुछ सप्ताह से मामलों में गिरावट देखी जा रही है। एक दिन पहले, महाराष्ट्र में कोविड-19 के 15,077 नए मामले आए थे।

विभाग के एक बयान में कहा गया है कि दिन में 35,949 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 54,31,319 हो गई।

राज्य में अब 2,30,681 रोगियों की उपचार चल रहा है।

विभाग ने कहा कि मुंबई शहर में 830 नए मामले आए और 23 मौतें हुईं, जिससे महानगर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,06,118 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 14,849 हो गई।

मुंबई के स्लम-बहुल धारावी क्षेत्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के केवल तीन नए मामले आए।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि इस इलाके में अब तक कुल 6,825 मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि धारावी में 17 रोगियों का उपचार चल रहा है, जबकि 6,449 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया