लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1412 नये मामले

By भाषा | Updated: March 13, 2021 21:46 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 13 मार्च केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,035 नये मामले सामने आये जबकि 12 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर अब 10,79,088 हो गयी है जबकि अबतक 4,381 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

आज 3,256 मरीज संक्रमण मुक्त हुये । राज्य में अबतक 10,53,859 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 30,939 मरीज उपचाराधीन हैं । सरकार ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने यहां बयान जारी कर बताया कि राज्य में 1,53,813 लोग चिकित्सकों की निगरानी में हैं जबकि 4,452 लोग विभिन्न अस्पतालों के पृथक वार्डों में हैं।

बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 58,344 नमूनों का परीक्षण किया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 1,22,40,629 नमूनों की जांच की जा चुकी है । संक्रमण दर 3.49 फीसद है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील से लौटे दो व्यक्तियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। अबतक ब्रिटेन से आने वाले 99, दक्षिण अफ्रीका से आये तीन और ब्राजील से आये एक व्यक्ति संक्रमित पाये गये और उनमें में से 11 में नया कोरोना वायरस पाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब