लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड​​-19 के 141 नए मामले आए; संक्रमण दर 0.36 फीसदी

By भाषा | Updated: February 15, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी दिल्ली में सोमवार को कोविड​​-19 के 141 नए मामले सामने आए और दो मौतें हुईं, जब​​कि संक्रमण दर 0.36 फीसदी रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन की गईं 39,065 जांच के बाद ये 141 मामले सामने आए।

अधिकारियों ने कहा कि शहर में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,37,087 तक पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि संक्रमण दर 0.36 प्रतिशत रही।

शनिवार को भी कोविड-19 से दिल्ली में कोई मौत नहीं हुई, फरवरी में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब दिनभर में संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई।

लगभग नौ महीने के बाद, नौ फरवरी को, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण से कोई मृत्यु नहीं हुई।

दिल्ली में 27 जनवरी को कोरोना वायरस के सिर्फ 96 मामले सामने आए थे, जो पिछले नौ महीनों में सबसे कम है।

रविवार को दिल्ली में कोविड-19 के 150 नए मामले आए थे और दो मौतें हुई थीं, जबकि संक्रमण दर 0.26 प्रतिशत थी।

बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,036 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र