लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित 141 मुंबई निवासियों का कोई यात्रा इतिहास नहीं : बीएमसी

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:28 IST

Open in App

मुंबई, 30 दिसंबर बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई के 141 निवासी जिन्होंने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की थी कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं।

बीएमसी ने कहा कि शहर में ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए 153 व्यक्तियों में से केवल 12 का अंतरराष्ट्रीय यात्रा इतिहास था।

इससे पहले शाम को हालांकि महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में दर्ज किए गए ओमीक्रोन के 198 मामलों में से 190 मुंबई से थे। राज्य और बीएमसी के आंकड़ों में अंतर का मिलान नहीं हो सका।

बीएमसी के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित बिना विदेश यात्रा इतिहास वाले मुंबई के लोगों की संख्या 160 हो गई। शहर में ओमीक्रोन के कुल मामले बढ़कर 290 हो गए हैं।

बिना यात्रा इतिहास के ओमीक्रोन से संक्रमित 141 मुंबई निवासियों में से सबसे अधिक 21 के-वेस्ट वार्ड से हैं, जिसमें अंधेरी वेस्ट, जुहू और वर्सोवा शामिल हैं, इसके बाद डी वार्ड जिसमें मालाबार हिल, महालक्ष्मी और तारदेव क्षेत्र शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं